
दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए महाराष्ट्र के कोपरगांव स्थित सुधन गोल्ड ने प्राइड मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के साथ साझेदारी कर केरल में कदम रखा है।
इस साझेदारी के तहत सुधन गोल्ड 42 स्थानों पर पारदर्शी और तकनीक-आधारित गोल्ड लोन सेवाएं प्रदान करेगा। हाल ही में कोच्चि में दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर पहल की शुरुआत की गई।
सुधन गोल्ड के संस्थापक संदीप कोयटे ने इसे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि इससे हजारों सहकारी सदस्यों को सुविधाजनक और किफायती गोल्ड लोन का लाभ मिलेगा।



