अन्य खबरें

यूथ डेवलपमेंट को-ऑप बैंक पर दिशा-निर्देश जारी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने “यूथ डेवलपमेंट को-ऑप बैंक, कोल्हापुर, महाराष्ट्र पर जारी दिशा-निदेश की अवधि को 06 जनवरी, 2020 से 05 जुलाई, 2020 तक, छह महीने की अवधि के लिए बढ़ाया है।

यूसीबी को 05 जनवरी, 2019 को निर्देश के तहत रखा गया था। निर्देशों की वैधता समय-समय पर बढ़ाई गई। आखिरी बार 02 जुलाई, 2019 को बढ़ाया गया जो 05 जनवरी, 2020 तक मान्य था।

संदर्भ के तहत निर्देशक के अन्य नियम एवं शर्तें, यथा समय-समय पर संशोधित, अपरिवर्तित रहेंगी।  दिनांक 01 जनवरी, 2020 को निर्गत उपरोक्त विस्तार को अधिसूचित करने वाले निर्देश की एक प्रति बैंक के परिसर में जनता के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की गई है।

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निदेश के पूर्वोक्त विस्तार और / या संशोधन का अर्थ यह नहीं लगाया जाना चाहिए कि भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त बैंक की वित्तीय स्थिति में पर्याप्त सुधार से संतुष्ट है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close