अन्य खबरें

यूपी मंत्री ने की राज्य सहकारी नीति-2026 की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे.पी. राठौर ने उत्तर प्रदेश राज्य सहकारिता नीति-2026 को लेकर सहकारिता भवन, लखनऊ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए राठौर ने बताया कि प्रस्तावित सहकारिता नीति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव, सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक कुमार प्रशांत, पीसीएफ के प्रबंध निदेशक चंद्र भूषण त्रिपाठी तथा अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में राज्य की सहकारिता नीति को आगे बढ़ाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close