
नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीडीएफआई) डेयरी और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आईटी परियोजनाओं तथा एंड-टू-एंड डिजिटल सिस्टम विकसित करने की दिशा में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहा है।
फेडरेशन वर्तमान में कई तकनीकी परियोजनाओं को लागू कर रहा है। इनमें लैबोरेटरी इंफॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम, तमिलनाडु फिशरीज के लिए ईमीन नीलामी प्लेटफॉर्म, समग्र एमआईएस डैशबोर्ड, आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन इंसेंटिव सिस्टम, मिल्क रिकॉर्डिंग सिस्टम, इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और एचआर मॉड्यूल के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं की जरूरत के अनुरूप तैयार किए गए डिजिटल समाधान शामिल हैं।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य सहकारी और संबद्ध संस्थाओं में डेटा प्रबंधन, निगरानी, सेवा वितरण और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाना है।
एनसीडीएफआई और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह को फेडरेशन की विभिन्न आईटी पहलों की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने एनसीडीएफआई की आईटी टीम के प्रयासों की सराहना की।



