अन्य खबरें

उत्तर प्रदेश: सहकारिता विभाग में अहम बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहकारिता विभाग और सहकारी चीनी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

सबसे अहम नियुक्ति के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के सचिव कुमार प्रशांत को सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। उन्होंने योगेश कुमार का स्थान लिया है।

योगेश कुमार को सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहकारी चीनी क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अमृत पाल कौर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close