अन्य खबरें

शाह ने सहकारी क्षेत्र के विस्तार की रखी योजना

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में सहकारी आंदोलन को राज्य के हर गांव तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। अलवर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राजस्थान में मौजूद 44,000 सहकारी समितियों को ग्रामीण समृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी गांव सहकारिता से अछूता न रहे।

शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण ढांचे के विस्तार से भी सहकारी आंदोलन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान में 50 नए गोदाम बनाए जाएंगे। इसके अलावा 100 टन क्षमता वाले 62 और 500 टन क्षमता वाले 100 गोदाम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में फलोदी, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और प्रतापगढ़ में चार जिला सहकारी बैंकों की शुरुआत भी की जा रही है। इन बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान में सहकारिता के विस्तार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के व्यापक विजन से जोड़ते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close