अन्य खबरें

मोहोल और गुर्जर ने की प्रमुख सहकारी योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को सहकारिता मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने और सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने सहकारी प्रशिक्षण, नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन, पैक्स द्वारा संचालित गतिविधियों तथा मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत हुई प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

मोहोल ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारी आंदोलन को अधिक समावेशी, प्रभावी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव अशिष कुमार भूटानी, अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन, संयुक्त सचिव आनंद कुमार झा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close