अन्य खबरें

39 हजार पैक्स बने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देशभर में 38,974 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) अब प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) के रूप में कार्य कर रही हैं। इससे किसानों को गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान और विभिन्न कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अमित शाह ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यरत पैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को उर्वरक, गुणवत्तापूर्ण बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण तथा मिट्टी और बीज परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

क्षमता निर्माण पहल का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के दौरान चार राज्यों की 284 पैक्स में एक पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत 295 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 85,219 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि पायलट कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (एनसीसीटी) ने वर्ष 2022-23 से जून 2026 तक देशभर की पैक्स के लिए 7,320 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close