अन्य खबरें

संघानी ने पारादीप में जगन्नाथ रथ यात्रा में लिया भाग

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने ओडिशा स्थित इफको की पारादीप इकाई के दौरे के दौरान भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने इफको गेस्ट हाउस से रथखला तक निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर रथ प्रतिष्ठा पूजा में सहभागिता की तथा भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा से जुड़े पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

इस अवसर को अत्यंत आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए संघानी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस दौरान इफको के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के इस पावन पर्व के साक्षी बने।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close