अन्य खबरें

आदर्श बैंक टियर-3 यूसीबी श्रेणी में प्रवेश की ओर अग्रसर

तेलंगाना स्थित आदर्श को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड आरबीआई के चार-स्तरीय शहरी सहकारी बैंक ढांचे में टियर-3 श्रेणी हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गया है।

31 मार्च 2026 तक बैंक की कुल जमा राशि बढ़कर 977.80 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो आरबीआई के टियर-3 अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की श्रेणी के लिए निर्धारित 1,000 करोड़ रुपये की सीमा से महज 22.20 करोड़ रुपये कम है।

बैंक का कुल कारोबार 1,773.74 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 977.80 करोड़ रुपये की जमा और 795.94 करोड़ रुपये के ऋण शामिल हैं।

बैंक के अध्यक्ष मदाना गोपाला स्वामी जी के नेतृत्व में बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया। बैंक ने 12.78 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ तथा 9.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी मजबूत रही। सकल एनपीए घटकर 1.36 प्रतिशत रह गया, जबकि क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो 76 प्रतिशत और पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close