अन्य खबरें

पुणे डीसीसीबी के महाप्रबंधक शितोले सीईओ पद पर काबिज

महाराष्ट्र स्थित पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (पुणे डीसीसीबी) के महाप्रबंधक संजय शितोले को बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का प्रभार सौंपा गया है।

भारतीय सहकारिता से बातचीत में शितोले ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें सीईओ का प्रभार दिया गया है और वे बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक का संचालक मंडल उनकी नियुक्ति के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को प्रस्ताव भेजेगा।

शितोले ने विश्वास जताया कि वे आरबीआई द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और उन्हें नियामक की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पुणे डीसीसीबी महाराष्ट्र के सबसे बड़े और प्रभावशाली जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों में से एक है, जो पुणे जिले के ग्रामीण सहकारी क्षेत्र को वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close