अन्य खबरें

संपदा बनीं कल्याण जनता सहकारी बैंक की पहली महिला अध्यक्ष

संपदा कुलकर्णी को कल्याण जनता सहकारी बैंक (केजेएसबी बैंक) की चेयरपर्सन के रूप में निर्विरोध चुना गया है। इसके साथ ही वे बैंक के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं।

बैंक के 15 सदस्यीय निदेशक मंडल का भी वर्ष 2025–26 से 2030–31 की अवधि के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ है। वर्ष 2008 के बाद पिछले 18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब पूरा बोर्ड निर्विरोध चुना गया है। यह परिणाम सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सहकारी चुनाव प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद घोषित किया गया।

निदेशक मंडल में कुल 15 सदस्यों में से 12 सामान्य वर्ग से, 2 महिलाएं तथा 1 सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से हैं।

संपदा कुलकर्णी पिछले पांच वर्षों से बैंक की निदेशक रही हैं। वहीं, महेश देशपांडे को बैंक का उपाध्यक्ष चुना गया है, जो मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 1973 में स्थापित यह बैंक महाराष्ट्र में 39 शाखाओं के माध्यम से कार्यरत है और इसका कुल कारोबार 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close