अन्य खबरें

जॉर्डन में फंसे भारतीय की मदद के लिए आगे आए संघानी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के चेयरमैन दिलीप संघानी ने जॉर्डन में फंसी एक भारतीय महिला की सहायता के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया।

यह युवती कनाडा से भारत लौट रही थी, लेकिन युद्ध जैसे हालात के कारण जॉर्डन में फंस गई। इस स्थिति से उसके परिजन बेहद चिंतित थे। परेशान माता-पिता ने जब इफको के चेयरमैन से संपर्क कर अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने केवल एक पदाधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि अभिभावक की तरह संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मदद का आश्वासन दिया।

संघानी ने तुरंत नई दिल्ली में इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल से संपर्क किया और जॉर्डन इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी (जिफको) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कराया। उन्होंने पूरी स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखी, ताकि सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

जिफको के मुख्य वित्त अधिकारी दीपक यादव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला के लिए वीज़ा सहायता, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। इन समन्वित प्रयासों की बदौलत महिला अब सुरक्षित है और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close