अन्य खबरें

सीएम ने कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के कैलेंडर का किया विमोचन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वार्षिक कैलेंडर–2026 का अनावरण किया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को बैंक की विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं एवं पहलों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी संस्थाएं, विशेष रूप से कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी संस्थाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैंक की पहलें किसानों एवं ग्रामीण समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध होंगी और राज्य के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close