
नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को दो प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष बैंक को यूनिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशन और एनपीए मैनेजमेंट श्रेणियों में यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
बैंक की ओर से पुरस्कार ग्रहण करते हुए चेयरपर्सन श्रीमती विभा सिंह ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बैंक के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिसने संस्था की साख को और मजबूत किया है।
श्रीमती सिंह ने कहा, “यह पुरस्कार हमारे कर्मचारियों की सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम का नतीजा है। यह उपलब्धि हम सभी को उत्कृष्टता की दिशा में और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”



