
भोपाल स्थित वाटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में सहकार भारती ने एक राष्ट्रीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रह्लाद पटेल, मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अपने संबोधन में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देश में आर्थिक विषमताओं को दूर करने का सशक्त माध्यम सहकारिता है।
वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने ‘कोऑपरेटिव-पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (सीपीपीपी)’ मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से सहकारिता आधारित आर्थिक विकास को नया आयाम दिया जा सकता है।
यह प्रशिक्षण सत्र सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



