अन्य खबरें

कॉसमॉस बैंक ने महिला दिवस पर आदि शक्ति पुरस्कार किये वितरित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कॉसमॉस बैंक ने कई महिलाओं को ‘आदि शक्ति’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन पुणे स्थित बैंक मुख्यालय में किया गया।

बैंक ने सांसद मेधा कुलकर्णी, नीलकांति पाटेकर, नीलम एदलाबादकर, डॉ. विदुला सोहोनी, डॉ. दीपा पातुरकर, हेमा यादव सहित कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आदि शक्ति’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में मेधा कुलकर्णी ने लैंगिक समानता के महत्व पर जोर दिया और महिलाओं को सम्मानित करने में बैंक की पहल की सराहना की।

इस समारोह में बैंक की महिला कर्मचारियों को ‘हीरकानी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉसमॉस बैंक के अध्यक्ष सीए मिलिंद काले, उपाध्यक्ष प्रवीणकुमार गांधी, प्रबंध निदेशक अपेक्षा थिप्से समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close