![](https://www.bhartiyasahkarita.com/wp-content/uploads/2023/05/jhajjar-copy-750x375-1.jpeg)
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हाल ही में झज्जर जिले के दीघल गांव में 250 महिलाओं को 1.25 करोड़ रुपये के चेक वितरित किये।
महिलाओं को 1.5 प्रतिशत की दर से ऋण प्रदान किया गया है। इसके लिए धनखड़ ने हरको बैंक के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी और झज्जर डीसीसीबी की चेयरपर्सन नीलम अहलावत को धन्यवाद दिया।
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार कई योजनाएं चला रही है।