अन्य खबरें

पद्मश्री डॉ विट्ठलराव विखे पाटिल को-ऑप बैंक को कोई राहत नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित पद्मश्री डॉ विट्ठलराव विखे पाटिल को-ऑपरेटिव बैंक पर जारी दिशा-निर्देश को 18 मार्च 2022 से लेकर 17 जून, 2022 तक तीन महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया है।

बैंक पर जारी निर्देशों को समय-समय पर संशोधित किया गया है। आरबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, जनता के अवलोकन के लिए निर्देश की एक प्रति बैंक परिसर में प्रदर्शित करने को कहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक परिस्थितियों के आधार पर निदेशों में संशोधन पर विचार कर सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि, निदेश जारी करने का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग कारोबार करना जारी रखेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close