अन्य खबरें

उधमसिंह नगर डीसीसीबी ने 12% लाभांश की घोषणा की

उत्तराखंड स्थित उधम सिंह नगर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 में 7.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

31 मार्च 2021 तक, बैंक की जमा राशि 1,061 करोड़ रुपये थी, कुल ऋण 755 करोड़ रुपये और कार्यशील पूंजी 1,632 करोड़ रुपये और शेयर पूंजी 28.37 करोड़ रुपये थी। शुद्ध एनपीए और सीआरएआर क्रमश: 4.73% और 30.23% था। इन आंकड़ों का खुलासा बैंक की पिछले सप्ताह आयोजित वार्षिक आम बैठक में की गई।

इस मौके पर बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने बैंक की प्रगति का खाका पेश किया।  उन्होंने बताया कि दिउरी, चकरपुर और महुआखेड़ागंज में नई शाखाओं का संचालन शुरू हो गया है।

रावत ने बताया कि नानकमट्टा , सिसौना , सकानिया, सुल्तानपुरपट्टी, महुआ डावरा और हरियावाला में शेष शाखाएं भी जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी। बैंक किसानों, सदस्यों और अन्य लोगों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

बैंक के महाप्रबंधक राम अवध सिंह ने प्रतिनिधियों के समक्ष एजेंडा और वार्षिक आंकड़े पेश किए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहर सहित अन्य मौजूद थे।

बैंक ने अपने शेयरधारकों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close