अन्य खबरें

पैक्स को एफपीओ में बदलने पर कैम्पको अध्यक्ष ने दिया जोर

कर्नाटक स्थित कैम्पको के अध्यक्ष एस आर सतिश्चन्द्रा ने सरकार से देश में पैक्स को अपग्रेड करने के लिए एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) मॉडल पर अमल करने का आग्रह किया है, हिन्दू बिज़नेस लाइन की खबर के मुताबिक।

कैसरगोड स्थित केंद्रीय वृक्षारोपण फसल अनुसंधान संस्थान (सीपीसीआरआइ) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में बोलते हुए, सतीशचंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार देश में 10,000 एफपीओ बनाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास में एफपीओ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कैम्पको के अध्यक्ष ने कहा कि देश में 93,000 पैक्स हैं और एफपीओ के लाभ उन्हें दिए जाने चाहिए। उन्होंने सीपीसीआरआई से आह्वान किया कि वे अन्य रोपण फसलों जैसे कि अरकानट और कोको के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close