इफको

विश्व खाद्य दिवस: राजाराम को इफको की बधाई

इफको के प्रबंध निदेशक ने डॉ संजय राजाराम को 2014 का विश्व खाद्य पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। 16 अक्तूबर को राजाराम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

डॉ यू एस अवस्थी ने ट्वीट कर कहा “डा संजय राजाराम को विश्व खाद्य पुरस्कार 2014 की बधाई. उन्हें गेंहू के सुल्तान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गेंहूं के 480 प्रकार को जन्म दिया है।

संजय राजाराम का जन्म वाराणसी मे हुआ और वर्तमान में वे मेक्सिको में संयंत्र वैज्ञानिक है। राजाराम के वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए उन्हे इस साल के विश्व खाद्य पुरस्कार के लिए चुना गया था।

नोबेल पुरस्कार के विजेता लौरेंट नॉर्मन बोरलॉग ने कहा है कि ऐसे पुरस्कार लोगों को आगे बढने की ओर प्रेरित करते हैं।

विश्व खाद्य पुरस्कार सबसे पहले एम.एस. स्वामीनाथन को 1987 मिला था। खाद्य और कृषि पुरस्कार के क्षेत्र में यह पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है जिसमे 2,50,000 डॉलर की नकद राशि दी जाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close