
हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के निदेशक पद के लिए हुए बहुचर्चित चुनाव में सुशील राठी ने प्रदीप चौधरी को 40 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दोनों सहकारिता क्षेत्र के चर्चित चेहरे हैं और दिल्ली के सहकारी क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं।
सोमवार को निर्वाचन क्षेत्र-7 में हुए चुनाव में कुल 94 पात्र मतों में से 92 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें सुशील राठी को 67 वोट, जबकि प्रदीप चौधरी को 27 वोट मिले।
हरिद्वार डीसीसीबी के 13 सदस्यीय बोर्ड में आठ निदेशक निर्विरोध चुने गए थे, जबकि शेष पांच सीटों के लिए चुनाव हुआ। इन सीटों पर भारती देवी, लता, आंचल सिंघल, राजवीर सिंह और सुशील राठी ने जीत दर्ज की।



