
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबो ब्लॉक स्थित बुआखाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उल्केश्वरी एफपीओ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने की। इस दौरान किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े लगभग 105 किसान सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान योजना के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया और दावा निपटान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने योजना की प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी और किसानों के सवालों व शंकाओं का समाधान करते हुए विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया।



