अन्य खबरें

बिहार राज्य सहकारी बैंक ने एएफसी इंडिया के साथ किया एमओयू

बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) ने अपने ग्राहकों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एएफसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत राज्यभर में विभिन्न क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य फोकस वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता पर रहेगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे की उपस्थिति में, प्रबंध निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपन्न हुए।

यह साझेदारी विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय ज्ञान की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अपनाने को बढ़ावा देगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close