अन्य खबरें

आरबीआई ने दी अल्मोड़ा यूसीबी को मोबाइल बैंकिंग की अनुमति

उत्तराखंड स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मोबाइल बैंकिंग सेवाएं शुरू करने की मंजूरी प्राप्त हो गई है। इ

लाला बाजार, अल्मोड़ा स्थित मुख्यालय वाला यह बैंक उत्तर भारत के प्रमुख शहरी सहकारी बैंकों में अपनी विशेष पहचान रखता है। नियामकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद बैंक शीघ्र ही अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रारंभ करेगा। इससे ग्राहकों को अधिक सुविधा मिलेगी तथा वे बैंकिंग सेवाओं का लाभ कहीं भी और कभी भी सहज रूप से उठा सकेंगे।

बैंक के संचालक मंडल, प्रबंधन, कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने आरबीआई के प्रति विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष सीए महेश चंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.सी. तिवारी तथा उपाध्यक्ष डॉ. वसुंधरा पंत ने इसे ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close