
‘भारत टैक्सी’ ने पिछले सप्ताह दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित, विश्वसनीय और पारदर्शी टैक्सी सेवाएं प्रदान करना है, साथ ही सहकारी स्वामित्व मॉडल के माध्यम से टैक्सी चालकों को सशक्त बनाना भी है।
इस व्यवस्था के तहत टैक्सी चालक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपने पास रख सकेंगे, जिससे उनकी आय सुरक्षा मजबूत होगी और आजीविका को स्थिरता मिलेगी।



