अन्य खबरें

एनएचईसी के पुनरुद्धार को मिली नई रफ्तार, एनसीडीसी के एमडी ने की समीक्षा बैठक

नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव लिमिटेड (एनएचईसी), पुणे के पुनरुद्धार अभियान को नई गति देते हुए सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल (आईएएस) ने एनएचईसी की दूसरी विशेष आमसभा की अध्यक्षता की। यह बैठक एनएचईसी के पुनरुद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

बैठक में एनएचईसी के पुनरुद्धार की प्रगति की समीक्षा की गई तथा भारी इंजीनियरिंग क्षेत्र में इस सहकारी संस्था को पुनः एक सशक्त और सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस दौरान संस्थागत सुशासन को मजबूत करने, पुनरुद्धार से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा सहकारिता आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप सहकारिता मंत्रालय और एनसीडीसी देशभर में सहकारी संस्थाओं के पुनरुद्धार एवं सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एनएचईसी का पुनरुद्धार भी इसी व्यापक पहल का हिस्सा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close