अन्य खबरें

एनसीयूआई : सहकार भारती के कडू ने भाजपा समर्थित भेंडे को हराया

नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) की गवर्निंग काउंसिल के मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2026 के चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सहकार भारती समर्थित नकुल कडू ने भाजपा के विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य संजय भेंडे को पराजित कर चुनाव का सबसे चर्चित परिणाम दिया।

संजय भेंडे को महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त होने की चर्चा थी, जिसके कारण उन्हें इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

28 सदस्यीय निर्वाचक मंडल वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में नकुल कडू ने 14 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि संजय भेंडे को 12 मत मिले। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर पूरे सहकारिता क्षेत्र की नजरें टिकी हुई थीं और परिणाम ने चुनावी समीकरणों को बदल दिया।

अन्य उम्मीदवार चुनाव में कोई उल्लेखनीय प्रभाव नहीं छोड़ सके। जी.आर. रविचंद्रन और सी.बी. जिसोजी को एक-एक मत प्राप्त हुआ, जबकि शेष सभी उम्मीदवार अपना खाता भी नहीं खोल सके।

सहकारिता जगत में इस परिणाम को सहकार भारती के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close