अन्य खबरें

मुंबई डीसीसीबी ने नई शाखा का किया शुभारंभ

मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक लिमिटेड ने बांद्रा (पूर्व) में नई शाखा का उद्घाटन किया। इस शाखा का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अनिल परब द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, वरिष्ठ निदेशक शिवाजीराव नलावड़े तथा निदेशक एवं नगरसेवक प्रकाश दरेकर सहित अन्य निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बैंक के कार्यकारी निदेशक डी. एस. कदम और मुख्य महाप्रबंधक संदीप सुर्वे सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैंक प्रबंधन ने बताया कि नई शाखा के माध्यम से बांद्रा और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, सहकारी बैंकिंग के विस्तार को भी नई गति मिलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close