अन्य खबरें

संघानी ने प्राकृतिक उर्वरक इकाई के उद्धान के लिए सीएम को दिया निमंत्रण

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में मुलाकात कर देश की पहली प्राकृतिक उर्वरक इकाई के लॉन्च कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए संघाणी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

संघाणी ने मुख्यमंत्री को आनंद कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार तकनीकी रिपोर्ट की जानकारी दी और उर्वरक की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close