अवर्गीकृत

सिद्धार्थ जैन अतिरिक्त सचिव पद के लिए एमपैनल

सहकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन को भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव समकक्ष पद के लिए एम्पैनल किया गया है।

उनके एम्पैनलमेंट से संबंधित अधिसूचना पिछले सप्ताह जारी की गई, जिसे कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद जारी किया गया। समिति ने आंध्र प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी जैन को केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव स्तर के पद पर नियुक्ति के लिए एम्पैनल करने को मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जैन को देश की शीर्ष सहकारी संस्था नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) का प्रशासक भी नियुक्त किया गया था। संगठन में चुनाव कराने में हो रही देरी के कारण यह नियुक्ति की गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close