अन्य खबरें

पटेल सीडब्ल्यूसी के निदेशक पद पर निर्विरोध निर्वाचित

गुजरात के वरिष्ठ सहकारिता नेता और कृभको के निदेशक बिपिनभाई पटेल को केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के निदेशक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के सहकारिता क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। वे गुजरात राज्य सहकारी बैंक तथा अहमदाबाद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (डीसीसीबी) सहित कई प्रमुख सहकारी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

इसके अतिरिक्त वे गुजरात राज्य सहकारी विपणन संघ (गुजकोमासोल) के उपाध्यक्ष हैं तथा गुजरात हैंडलूम एवं हस्तशिल्प विकास निगम और गुजरात राज्य सहकारी संघ में भी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के साथ-साथ पटेल भारतीय जनता पार्टी के सहकार प्रकोष्ठ, गुजरात के अध्यक्ष भी हैं। वे अहमदाबाद स्थित के.एन. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी के निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जो 6 फरवरी 2026 से 5 फरवरी 2029 तक रहेगा।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के अहमदाबाद जिले के दस्क्रोई तालुका के गोटा गांव के निवासी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close