अन्य खबरें

समृद्ध जीवन बहु-राज्य सहकारी समिति में नए परिसमापक की नियुक्ति

सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस), सहकारिता मंत्रालय ने समृद्ध जीवन बहु-राज्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति लिमिटेड, पुणे के लिए नए परिसमापक की नियुक्ति की है।

बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 की धारा 89(1) के तहत जारी आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के सहकारिता आयुक्त एवं सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के कार्यालय के अंतर्गत पुणे सिटी-6 के उप-रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां को अगले आदेश तक परिसमापक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति पूर्व परिसमापक आनंद काटके के स्थान पर की गई है, जिन्हें सितंबर 2020 में परिसमापक नियुक्त किया गया था और अगस्त 2022 में उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। आनंद काटके के मुंबई स्थानांतरण के कारण उनके लिए यह जिम्मेदारी निभाना व्यवहारिक नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया।

नए परिसमापक को अधिनियम एवं नियमों के अनुसार परिसमापन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने तथा इसकी प्रगति की त्रैमासिक रिपोर्ट केंद्रीय रजिस्ट्रार के कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close