अन्य खबरें

नाबार्ड ने देशभर के पैक्स का जीआईएस मैपिंग कार्य किया पूर्ण

नाबार्ड ने कंप्यूटरीकरण ऑफ पैक्स कार्यक्रम के तहत देश की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) का जीआईएस मैपिंग सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह मैपिंग ग्राम पंचायत स्तर तक की गई है, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा-आधारित शासन को नया आयाम मिला है।

नाबार्ड के अनुसार, पूरे देश के लिए एक जीआईएस-आधारित थीमैटिक मैप विकसित किया गया है, जो ग्राम पंचायतों को पैक्स सेवा कवरेज के आधार पर रंगों के माध्यम से दर्शाता है।

इंटरैक्टिव डैशबोर्ड में ग्रीन रंग पूरी तरह कवर ग्राम पंचायतों के लिए, येलो रंग आंशिक रूप से कवर के लिए और ऑरेंज रंग बिना कवर के लिए उपयोग किया गया है। उपयोगकर्ता ज़ूम करके गांव-स्तर तक की जानकारी देख सकते हैं, जिसमें पैक्स का नाम, सचिव और संपर्क विवरण शामिल हैं।

नाबार्ड ने इसे “जियो-कवरेज- स्मार्ट और कनेक्टेड ग्रामीण समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close