
भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय मछुआरा सहकारी संघ, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश लोणारे ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान विदर्भ संभागीय मछुआरा सहकारी संघ, नागपुर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह मांग की गई कि महाराष्ट्र के कुछ ‘बिगर संरक्षित वन क्षेत्रों’ में मछली पालन गतिविधियों की अनुमति देने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हस्तक्षेप किया जाए।
इसके साथ ही, विदर्भ क्षेत्र में मछुआरों की सहकारी संरचना को और अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर विदर्भ संभागीय मछुआरा सहकारी संघ के निदेशक दशरथ प्रसाद केवट, सुखदेव मेश्राम और चंद्रशेखर कामठे भी उपस्थित थे।