अन्य खबरें

351 ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति का होगा गठन

राजस्थान के 351 ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों के अंशदान की 10.53 करोड़ की राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार इन महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन हेतु अंशदान के रूप में प्रति समिति 3 लाख रूपये की राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला ग्राम सेवा समिति के गठन हेतु अंशदान को माफ करने व अंशदान की उक्त राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की थी।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close