सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिंद्र मेहता ने गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विजयभाई रूपानी को बधाई दी। गौरतलब है कि विजय रूपानी ने रविवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
ज्योतिंद्र मेहता और नए मुख्यमंत्री दोनों राजनीति जीवन में एक साथ ऊपर आए हैं। मेहता और रूपानी दोनों की गुजरात में जेपी आंदोलन में अहम भूमिका रही थी।
सहकार भारती के सरंक्षक सतीश मराठे ने फेसबुक पर लिखा कि “दोनों एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता है जिन्होंने सक्रिय रूप से नवनिर्माण आंदोलन और जे पी आंदोलन में भाग लिया था।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ संवाददाता सम्मेलन में रूपानी ने कहा कि वह और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल जिम्मेदारी के साथ ‘विकास की राजनीति’ को आगे बढ़ाएंगे। गडकरी ने कहा कि रूपानी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना गया।