राज्यों से

पाटिल होंगे सहकार मंत्री

महाराष्ट्र में हो रहे मंत्रालय-बांट में चंद्रकांत पाटिल सहकार मंत्री के दौर में सबसे आगे हैं सूत्रों की माने तो श्री पाटिल का महाराष्ट्र की नई सरकार में सहकारी मंत्री होना तय है।

पाटिल कोल्लाहपुर के निवासी हैं और लंबे समय से बीजेपी के प्रमुख नेता रहे हैं। उनके पिता बंबई पोर्ट में साधारण कार्यकर्ता थे।

सूत्रों से पता चला है कि भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फङनवीस वित्त और गृह मंत्रायलय आपने पास रख सकते है। इसके अलावा, सरकार के पास डिप्टी मुख्यमंत्री का पद नही है, दरसल पहले शिवसेना द्वारा इस पद कि मांग की गई थी।

श्री फडनवीस अपने पास राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण विभागों रख सकते है। अगले मंत्रिमंडल विस्तार तक शहरी विकास, सिंचाई, परिवहन और बिजली विभाग आपने पास रख सकते है।

राजस्व और वित्त मंत्रायलय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को वरिष्ठ नेता एकनाथ खाडसे और सुधीर मुनगंटीवार के बीच वितरित किए जाने की संभावना है।

श्री चंद्रकांत पाटिल के राजनितिक करियर की शुरुआत विश्वविद्यालय से शुरू हुई है जब वह एबीवीपी में शामिल हुए। पाटिल ने कई वर्षों तक एबीवीपी के लिए काम किया और अंत में संगठन के महासचिव के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close