बैंक

कॉस्मॉस बैंक ने पद्मश्री नीलिमा मिश्रा को सम्मानित किया

महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कॉस्मॉस सहकारी बैंक प्रतिबद्ध है, पुणे में महिला सभा में कॉस्मॉस बैंक के अध्यक्ष प्रभारी कृष्णकुमार गोयल ने कहा।

मैगसेसे पुरस्कार विजेता नीलिमा मिश्रा ने 7 फ़रवरी 2013 को कॉस्मॉस बैंक के प्रधान कार्यालय का दौरा किया। उन्हें उनकी उपलब्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनके योगदान के लिए बैंक ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनको बधाई दी।

कॉस्मॉस बैंक ने स्वयं सहायता समूहों की विशेष सभा इस अवसर पर आयोजित किया था। कॉस्मॉस बैंक के विक्रांत पोंक्षे, संयुक्त प्रबंध निदेशक, सुहास गोखले, निदेशक बोर्ड के सदस्य, युनिक एज्युकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष, सुरेखा माने और 100 से अधिक महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस सभा में उपस्थित थे।

कॉस्मॉस बैंक ने 22,000 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार स्थापित करके भारत की सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में सबसे तेजी से विकास दर को दिखाया है। यह 6 राज्यों में उपस्थिति है और इसकी 119 शाखाएं और विस्तार काउंटर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close