उर्वरक

बादल ने उर्वरक की कीमत में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डीएपी और एनपीके उर्वरक की कीमतों में हाल ही में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने केन्द्रीय सरकार से पर्याप्त रूप से किसानों को उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सब्सिडी के द्वारा मूल्य वृद्धि के प्रभाव को प्रतिसंतुलित करने की बात की है।

श्री बादल ने अंतरराष्ट्रीय उर्वरक बाजार में मूल्य स्थिर होने को कारण केन्द्रीय सरकार से सब्सिडी के स्तर को ऊपर उठाने के बजाय किसानों पर वित्तीय दायित्वों को कम करने की कोशिश जाहिर की है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय सरकार केवल अपनी सब्सिडी बिल को कम करने के फिराक में है और वह किसानों के कल्याण के बारे में तनिक भी नही सोच रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में जारी एक बयान में केंद्र के किसान विरोधी रवैये की निन्दा की है और किसानों की कीमत पर अपने पैसे बचाने की उसकी चाल देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर सकती है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close