बैंक

गुजरात: भाजपा से कांग्रेस ने सहकारी बैंक बोर्ड छीना

गुजरात मे  मनसा विधानसभा जीतने की खुशी से उत्साहित कांग्रेस पार्टी अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक युद्ध शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी गुजरात के जूनागढ़ जिले के कॉपरेटिव बैंक के लिए हाल ही में हुए एक चुनाव को भी आसानी से जीत लिया है। पार्टी निदेशक मंडल के  22 सीटों में से 17 पर कब्जा कर लिया है।

कांग्रेस के इस विजय अभियान से भाजपा हतोत्साहित है, राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे भाजपा के लिए एक खतरे की घंटी के रूप में देखते है।

भाजपा की लोकप्रियता घटने लगी है और यह इस बात से साफ है कि पार्टी जिला सहकारी बैंक के बोर्ड के चुनाव मे मात्र सात सीट ही हासिल कर पाई।

हालांकि, कुछ विश्लेषक भाजपा की हार के लिए  डकियानुसी कारकों को जिम्मेदार मानते है। उनके मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व में बैंक का प्रबंधन बहुत ही अच्छा रहा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close