
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को गुलटेकड़ी में वनश्री नानासाहेब महाडिक मल्टी-स्टेट अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, ईश्वरपुर की पुणे शाखा का उद्घाटन किया।
नई शाखा के माध्यम से पुणे में बढ़ते ग्राहक आधार को सुलभ और भरोसेमंद सहकारी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
पुणे शाखा के माध्यम से संस्था अपने सदस्यों, ग्राहकों, उद्यमियों और आम नागरिकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करेगी।
उद्घाटन समारोह में संस्था के संस्थापक राहुल महाडिक, सांगली जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सम्राटबाबा महाडिक, अध्यक्ष सतीशदादा महाडिक, उपाध्यक्ष प्रदीप पाटील, आर. एम. बागड़ी सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।



