
यवतमाल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा 26 अप्रैल, रविवार को यवतमाल स्थित होटल वेनेशियन में विदर्भ स्तरीय भव्य सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में क्षेत्रभर से सहकारिता क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
सम्मेलन का उद्घाटन सतीश मराठे, निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में राज्य सहकारिता राज्यमंत्री पंकज भोयर, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी तथा जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्थाएं नानासाहेब चव्हाण उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन के समापन सत्र को संजय पाचपोरे संबोधित करेंगे। इस आयोजन में विदर्भ क्षेत्र के अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों एवं क्रेडिट सोसायटियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और निदेशक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
इस अवसर पर बैंक द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में गत वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।



