अन्य खबरें

MP में 10 लाख नए पैक्स सदस्य बनाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग ने आगामी वित्त वर्ष में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के माध्यम से 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह निर्देश सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव एवं एपेक्स बैंक, मध्य प्रदेश के प्रशासक डी.पी. आहूजा ने 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के साथ आयोजित बैठक में दिए।

बैठक के दौरान केसीसी, ऋण वितरण, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण तथा जमा संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बैंकों को इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चुनौतियों के बावजूद यह पहल राज्य में सहकारी ऋण आंदोलन को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करेगी।

एपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने बताया कि 14 अप्रैल से 15 मई 2026 तक राज्यभर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक सदस्य से 600 रुपये की शेयर पूंजी ली जाएगी, जिसकी विधिवत रसीद दी जाएगी और ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close