अन्य खबरें

इफको एमडी ने जयपुर में मार्केटिंग स्किल्स पर दिया जोर

इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने अपने राजस्थान दौरे के दौरान जयपुर स्थित राज्य विपणन कार्यालय का भ्रमण किया और मार्केटिंग व फील्ड टीमों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में रामनिवास गढ़वाल, रमेश कुमार, संजय कुलश्रेष्ठ और पृथ्वीराज सिहाग उपस्थित रहे। पटेल ने कहा कि इफको में मार्केटिंग केवल उत्पाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को नई कृषि पद्धतियों और नवाचारों के प्रति जागरूक करना भी इसकी अहम जिम्मेदारी है।

उन्होंने पारंपरिक उर्वरकों से ऑर्गेनिक और नैनो उर्वरकों की ओर तेजी से बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने और अपनाने को प्रोत्साहित करने में मार्केटिंग टीम की भूमिका निर्णायक है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close