अन्य खबरें

सेंधवा में डेयरी सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित, बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेंधवा में डेयरी सहकारी समितियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खरगोन दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंधक डी.पी. त्यागी, सहकारिता विभाग के ऑडिट अधिकारी मनोज टाक, पशुपालन विभाग के डॉ. विशाल तथा संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकार यादव ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

डी.पी. त्यागी ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दूध उत्पादन में वृद्धि, पशुओं की समुचित देखभाल तथा उन्नत नस्लों के पालन-पोषण पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लगभग 50 दुग्ध उत्पादक किसानों ने भाग लिया। अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकार यादव ने आभार व्यक्त किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close