अन्य खबरें

सहकारिता मंत्री ने थ्रिफ्ट एवं क्रेडिट कोऑप्स के प्रतिनिधियों से किया संवाद

दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में क्रेडिट सहकारी समितियों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके भविष्य की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सहकारी समितियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ बनाने तथा सदस्यों के हितों की प्रभावी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने आधुनिक प्रबंधन प्रणाली अपनाने, नियामकीय अनुपालन को सख्ती से लागू करने तथा क्षमता निर्माण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से सहकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता और स्थायित्व को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close