अवर्गीकृत

देवरिया में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, जैन ने की अध्यक्षता

उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले में विकास भवन में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं एनसीयूआई के प्रशासक सिद्धार्थ जैन, आईएएस ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ज़िला स्तर पर सहकारी क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करना तथा उसे और अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर विचार करना रहा।

इस दौरान प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के कामकाज, ऋण वितरण व्यवस्था, वित्तीय समावेशन तथा सहकारी संस्थाओं की क्षमता निर्माण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी संस्थाओं के पुनरुद्धार और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की भी समीक्षा की गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close