अन्य खबरें

बिहार एसटीसीबी और इफ्को-टोकियो ने मिलाया हाथ

बिहार राज्य सहकारी बैंक ने मंगलवार को इफ्को-टोकियो जनरल इंश्योरेंस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य बिहार राज्य सहकारी बैंकों से जुड़े ग्राहकों, सहकारी समितियों एवं उनके सदस्यों को व्यापक बीमा कवरेज उपलब्ध कराना है।

यह समझौता राज्य के सहकारिता मंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बीमा, सहकारी तंत्र में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और जोखिम प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, विधायक एवं अध्यक्ष, नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक; अभय कुमार सिंह, आईएएस, अपर सचिव, सहकारिता विभाग, बिहार; ए.के. पालीवाल, राज्य प्रमुख, इफ्को; तथा विपुल गुप्ता, उपाध्यक्ष, इफ्को-टोकियो सहित सहकारी एवं बीमा क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह एमओयू राज्य के सहकारी नेटवर्क के माध्यम से बीमा उत्पादों की पहुंच बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close